Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ने मौके पर चपाती बनवा कर पकड़ी चोरी

बिलासपुर की एक फ्लोर मील कर रही थी मिलावटी आटा सप्लाई पैसा कमाने के लिए मिल मालिक कर रहा था रेत मिक्स आटे की सप्लाई मामला मामला हिमाचल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग के विधान सभा क्षेत्र घुमारवीं का है आखिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ क्यों

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के फ़ूड सिविल सप्लाई विभाग घुमारवीं में बतौर इंस्पेक्टर विनोद कपिल ने विभाग की आँखों में धूल झोंक कर मिलावटी आटा सप्लाई कर रही बिलासपुर की एक फ्लोर मील की चोरी पकड़ी है|

बिलासपुर से फ्लोर मील 90 क्विंटल आटे की सरकारी सप्लाई लेकर सिविल सप्लाई के घुमारवीं स्थित गोदाम में पहुंची ,जैसे ही गाड़ी गोदाम में पहुंची फ़ूड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कपिल मौके पर पहुँच गए और आटे की चपाती बनवा कर चेक की तो उसमें रेत की मिलावट पाई गई| यह खबर जब फ्लोर मील मालिक को पता चली तो वह भी बिलासपुर से घुमारवीं पहुँच गया और मिलावट की बात से मना करने लगा परन्तु जब इंस्पेक्टर विनोद कपिल ने उनको चपाती खाने को कहा तो उनको अपनी गलती का एहसास हुआ|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फ़ूड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कपिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि काफी दिनों से मिलावट की शिकायत आ रही थी इसलिए आज मौके पर पहुँच कर चपाती बनवा कर टैस्ट किया तो इसमें रेत की मिलावट पाई गई| गाडी 90 क्विंटल आटे की सप्लाई लेकर आई थी गाडी को वापिस भेज दिया है और फ्लोर मील मालिक को आदेश दी हैं कि जब तक सप्लाई में मिलावट रहेगी तब तक सप्लाई बंद रहेगी|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now