Prajasatta Side Scroll Menu

स्वारघाट में पुलिस ने पकड़ी चिट्टे की बड़ी खेप, 33.08 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

arest, Mandi News

बिलासपुर |
बिलासपुर जिला की स्वारघाट पुलिस ने चिट्टे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे-205 चंडीगढ़-मनाली पर आरटीओ बैरियर स्वारघाट के समीप लगाए नाके के दौरान भुंतर के दो युवकों से 33.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी युवकों की पहचान राजेश कुमार उर्फ राजू, पुत्र पूर्ण चंद (29) गांव रेरी और रामलाल उर्फ मिंटू (44) पुत्र परसराम, गांव मसगाह, तहसील व थाना भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम पुलिस थाना स्वारघाट के एसएचओ बलबीर सिंह व उनकी टीम ने स्वारघाट के आरटीओ बैरियर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दिल्ली से कुल्लू की तरफ जा रही एक टैक्सी (एचपी01के-5193) को जब चैकिंग के लिए रोका गया तो कार चालक की सीट के निचे से प्लास्टिक बैग में हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ, जो वजन करने पर 33.08 ग्राम निकला। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं कांग्रेस द्वारा किसान समर्थन व बेरोजगारी महंगाई को लेकर रैली का आयोजन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now