Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वर्तमान सरकार राष्ट्रीय ध्वज को बेचकर कर रही है तिरंगे का अपमान :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

वर्तमान सरकार राष्ट्रीय ध्वज को बेचकर कर रही है तिरंगे का अपमान :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

बिलासपुर|
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने प्रैस मिटींग में बताया कि वर्तमान सरकार ने पहले घाटे में चल रहे विभागों को बेचा जबकि सरकार का काम था कि घाटे में चल रहे विभागों को अपग्रेड करके रोजगार की संख्या बढाते जिससे बेरोजगारी में भी कमी आती और देश का उत्थान होता। अब भाजपा सरकार द्वारा ‘घर घर तिरंगा’ अभियान महज पार्टी फंड इक्कठा करने सा लग रहा है जो कि सिधे ताैर पर तिरंगे का अपमान हुआ है।

मनोहर शर्मा ने कहा कि यदि आम आदमी तिरंगा का अपमान करे तो उसे भारतीय ध्वज संहिता 2002 व राष्ट्रीय गाैरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत 3 वर्ष की सजा व जुर्माना तय है तो अब सरकार जो अपमान कर रही है उसे कौन सजा देगा ? उन्होंने कहा कि तिरंगा झण्डा भारत माँ आन वान शान है जिसके लिए भारतीय नाैजवान सैनिक अपने प्राण निच्छावर करते आए हैं सरकार को उनकी कुर्बानी नहीं भूलानी चाहिए साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि अब उन्हीं सैनिकों की पेंशन बंद करने के लिए भाजपा ने अग्निवीर स्किम लेकर आई है यदि ये स्किम सही है तो जवानों के लिए ही क्यों है आफिसर के लिए क्यों नहीं।

इसे भी पढ़ें:  Watch Viral Video: घुमारवीं बस अड्डे पर दिनदहाड़े युवक पर दराट से हमले का वीडियो वायरल..!

मनोहर शर्मा ने बताया कि जो तिरंगा झण्डा घर-घर जबरदस्ती बेचा जा रहा है। उसमें आशोक चक्र सही जगह पर अंकित नहीं है और घटिया क्वालिटी का झण्डा है जो लगभग 5 से 7 रूपय का तिरंगा झण्डा 25 रूपय में आम जनता को बेचा जा रहा है। इस बात से साफ जाहिर होता है कि पार्टी बचे हुए 18 रूपय के हिसाब से कई साै करोड़ अपने फंड के लिए इक्कठा कर रही है जो कि सरासर आम जनता के साथ अन्याय हो रहा है उन्होंने कहा कि भा ज पा के पास सभी राजनैतिक पार्टीयाें कि अपेक्षा सबसे ज्यादा पार्टी फंड है तो क्या सही तरीके का तिरंगा झण्डा घर घर फ्री नहीं लगा सकी आखिर क्यों ?

इसे भी पढ़ें:  पत्नी के हत्यारे को अदालत ने सुनाई उम्र कैद व जुर्माने की सजा

मनोहर शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को लगातार बारी बारी व पारी पारी की राजनैतिक गेम खेलकर भा ज पा व कांग्रेस दोनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार मंहगाई गरीबी अत्याचार बेरोजगारी को बढ़ावा देकर देश व प्रदेश को खोखला कर दिया है जिसका परिणाम भी कुछ ही वर्षों में जनता के सामने होगा तब आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी द्वारा कही बातें जनता को समर्ण होंगी । आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक मनोहर शर्मा ने देश व प्रदेश की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि अपमान करना व सहना दोनों ही इंसानियत के खिलाफ है इसलिए जागरूकता फैलाएं अफवाहें नहीं आैर एक माैका हिमाचली क्रांतिवीरों को दें ताकि बेरोजगारी भ्रष्टाचार मंहगाई गरीबी व अत्याचार पर लगाम लग सके ।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक घायल
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now