Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विद्युत उपमंडल बरठीं में चोरी हुई तारों के मामले को पुलिस ने CCTV की मदद से चार दिन में सुलझाया

पुलिस की दबिश

बिलासपुर|
विद्युत उपमंडल बरठीं के तहत चोरी हुई तारों के मामले को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चार दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने चार लोगों को चोरी के आरोप में चंबा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विनोद कुमार उर्फ रोहित निवासी गांव त्रिमली डाकघर बग्गी थाना खैरी तहसील सलूनी, जिला चंबा, अंकुश ठाकुर निवासी गांव बासा, केवल कुमार निवासी गांव कंडोलू डाकघर पंतह थाना किहार तथा अजय कुमार निवासी गांव समलेहू डाकघर व थाना खैरी तहसील डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि मामले की शिकायत मिलाने के बाद पुलिस थाना तलाई में नवनियुक्त महिला थाना प्रभारी अमिता चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी का गठन कर छानबीन शुरू की। अमिता चौधरी ने बरठीं क्षेत्र लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए सबूत जुटाना शुरू किया तो उन्हें एक वाहन पर शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने अलग-अलग जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज देखी तो वही वाहन रात के समय में जगह-जगह घूमता नजर आया। टीम सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दे रही संदिग्ध गाड़ी के नंबर की मदद से चोरों तक जा पहुंची। पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता से जिला चंबा में अलग-अलग जगहों पर आरोपितों को पकड़ लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसपी राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरठीं कस्बे में विद्युत बोर्ड के स्टोर में हुई चोरी की गुत्थी को शाहतलाई पुलिस ने मात्र पांच दिन में सुलझाते हुए चार आरोपितों को जिला चंबा से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बिलासपुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों द्वारा उक्त चोरी के लिए प्रयोग में लाई गई दो गाड़ियों, पिकअप व आल्टो कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस टीम आरोपितों से चोरी हुए सामान के बारे पूछताछ कर रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now