Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

यूनिटी इन क्रिएटिविटी’ में रंगोली प्रतियोगिता में कनिका ने झटका दूसरा स्थान, मिलेगा 75000 हजार रूपये का इनाम

यूनिटी इन क्रिएटिविटी'में रंगोली प्रतियोगिता में कनिका ने झटका दूसरा स्थान, मिलेगा 75000 हजार रूपये का इनाम

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर स्थिति स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की छात्रा कनिका शर्मा को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” के ग्रैंड फिनाले में पचहत्तर हज़ार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के सहपाठ्य गतिविधियों के संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि कनिका ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें उसने राज्य में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि कनिका स्थानीय लुहारवीं गांव से सम्बन्ध रखती हैं तथा महाविद्यालय की बीएससी जीव विज्ञान की होनहार छात्रा एवं एनसीसी कैडेट हैं। कनिका को पांच फरवरी यह पुरस्कार दिल्ली के चाणक्यपुरी में होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने इस छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष जताते अविभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कनिका की उपलब्धि विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करेगी।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राध्यापकों, डा.पीएल जनेऊ, प्रो बच्चन सिंह , डॉ प्रकाश गौतम. ज्योति प्रभा, प्रो नीलम शर्मा तथा प्रो.बोविन्द् चन्द ने भी कनिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now