Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, फिर फेसबुक पर डाल दी अश्लील तस्वीरें

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के झंडुता पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और अश्लील तस्वीरें खींच कर उसे फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है| प्राप्त जानकारी मुताबिक युवक ने नाबालिग को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की पर बार-बार अपने पास आने का दबाव डालता रहा|

जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी और परिवार के लोगों इस बारे में बता दिया तो आरोपी युवक ने इस लड़की की दुष्कर्म के घर आना धोखे से ली गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इसके बाद मां-बाप ने अपनी बेटी के साथ हुए इस घटना की शिकायत झंडुत्ता थाना में दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके इसके अन्वेषण की जिम्मेदारी महिला थाना बिलासपुर को सौंपी थी|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ महिला थाना बिलासपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर ज्योति ने इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मंडी जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है उसी कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित समोह इलाके का रहने वाला विशाल कुमार है| पुलिस में शिकायत दी गई जिसके आधार पर विशाल कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं और अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now