Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में केवल पारंपरिक रस्मों का ही होगा निर्वहन

International Minjar Fair कोविड- प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगा ऐतिहासिक मिंजर मेला

चंबा|
उपायुक्त चंबा ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मिंजर मेले की पारंपरिक रस्मों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत संकेतिक रूप से ही निर्वहन किया जा रहा है | मेले के शुभारंभ व समापन अवसर पर नगर परिषद द्वारा आमंत्रित लोग ही मौजूद रहेंगे|बाकी लोगों का चौगान व अन्य रस्मों में प्रवेश वर्जित रहेगा |

सुबह 10 बजे नगर परिषद कार्यालय से मेले की शुरुआत के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भगवान श्री रघुनाथ जी, हरि राय मंदिर में वह अन्य देवी देवताओं को मिंजर भेंट करने के उपरांत चौगान में झंडा रस्म भी अदा की जाएगी| इस दौरान रविवार को चंबा बाजार में दवाइयों की दुकानों के अतिरिक्त सभी अन्य दुकानें 2 बजे तक बंद रहेंगी |

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भूरी सिंह संग्रहालय में झंडा रस्म के उपरांत चंबा व मिंजर मेले के इतिहास पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसे 25 जुलाई के उपरांत ही लोग अवलोकन कर सकेंगे तथा वेबीनार के माध्यम से भी चंबा के वैभवशाली इतिहास, कला, संस्कृति व अन्य विषयों पर भी परिचर्चा आयोजित की जाएगी | शाम 6 बजे जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित वार्षिक लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा जिसे समाचार पत्र व अन्य माध्यम से लोगों के सूचनार्थ हेतु उपलब्ध कराया जाएगा |

शाम 7 से 8 बजे तक पारंपरिक लोक गायन कुंजड़ी मल्हार को लोकल केबल नेटवर्क व सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा। समापन समारोह के दौरान दोपहर 12 बजे के बाद भी दवाइयों की दुकानों के अतिरिक्त पूर्ण रूप से बाजार बंद रहेगा | नगर परिषद द्वारा आमंत्रित सदस्य ही सीमित रूप से मिंजर विसर्जन में शामिल रहेंगे |

उपायुक्त ने सभी चंबा वासियों से अपील की है कि कोविड की स्थिति को देखते हुए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं | उन्होंने यह भी कहा है कि उल्लंघन की सूरत में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं |

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now