Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भालू ने भेड़पालकों पर किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल

भालू ने भेड़पालकों पर किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल

प्रजासत्ता|
चंबा जिला के बनीखेत में मंगलवार सुबह भालू ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बनीखेत कस्बे के समीप ही हुए भालू के इस हमले से लोग घबराए हुए हैं। घायलों की पहचान 34 वर्षीय योगराज व 35 वर्षीय रमेश कुमार के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह दोनों लोगों को भालू के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से भेड़पालक योगराज व रमेश कुमार ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत की आर्मी कॉलोनी के समीप डेरा लगा रखा था। मंगलवार सुबह भेड़पालक यहां से जाने की तैयारी कर रहे थे। साथ लगते जंगल से अचानक एक भालू ने भेड़पालक योगराज पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले से घबराया रमेश कुमार योगराज को बचाने की जद्दोजहद करने लगा और इस दौरान रमेश कुमार को भालू ने घायल कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भेड़पालकों के चीखें सुनकर आसपास से लोग भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों ने भालू की चपेट से दोनों व्यक्तियों को किसी तरह से बचाया। जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए पीएचसी बनीखेत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now