Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिग ब्रेकिंग! चंबा के मनोहर हत्याकांड में आरोपी के घर को भीड़ ने लगाई आग

Published on: 15 June 2023
बिग ब्रेकिंग! चंबा के मनोहर हत्याकांड में आरोपी के घर को भीड़ ने लगाई आग

चंबा।
चंबा में मनोहर हत्याकांड मामले में लोगों का रोष कम चंबा में मनोहर हत्याकांड मामले में लोगों का रोष कम होने का नाम नही ले रहा है। जहां पूरे प्रदेश सहित देश के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं चंबा जिला में आरोपियों के पूरे परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग के बीच गुस्साई भीड़ ने सलूणी में मुख्य आरोपी शब्बीर के घर को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना के साथ ही चंबा जिला प्रशासन ने सलूणी में धारा 144 लागू कर दी है। मनोहर मामले में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से ये कदम उठाया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। डीसी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी करके कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। समूचे इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now