Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: अग्निकांड में चार मकान जलकर राख, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जली

Published on: 3 May 2022
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में चार मकान जलकर राख हो गए। वहीं, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। आग पहले एक मकान में भड़की। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

देर रात हुए अग्निकांड में मकान से उठती आग की लपटों को देख गांव में चीख पुकार मच गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी की बाल्टियों, बर्तनों और मिट्टी से आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह पांगी प्रशासन की ओर से तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेजा गया है।

उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now