Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए जियो टैगिंग–अनिरुद्ध सिंह

चंबा: आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए जियो टैगिंग–अनिरुद्ध सिंह

चंबा|
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि जारी मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से लोगों के आंशिक और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों की जियो टैगिंग प्रक्रिया समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए ।

अनिरुद्ध सिंह आज ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से चंबा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा को लेकर परिधि गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । बैठक में विधायक नीरज नैय्यर और उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से ज़िला में लोगों के घरों को हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री ने राहत मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को समयबद्ध सीमा के भीतर आंशिक और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों की जियो टैगिंग प्रक्रिया पूरी करने को निर्देशित किया ।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ज़िला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 83 करोड़ 50 लाख रूपयों की धनराशि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 6984 विभिन्न कार्यों के लिए विशेष सेल्फ का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने गुणवत्ता युक्त कार्यों के साथ प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत एक लाख तक की राशि के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने सभी विकास खंडों में विभिन्न योजनाओं एवं मदों के अंतर्गत अन यूटिलाइज्ड फंड का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए ।

स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को और सशक्त बनाने को लेकर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पादों एवं कलाकृतियों को बेहतर बिक्री का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए चंबा रुलर हाट के नाम से ज़िला मुख्यालय एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बिक्री केंद्र शुरू करने के लिए उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को कार्य योजना तैयार करने को कहा ।

ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के लिए ज़िला प्रशासन की पहल पर आधारित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम से संबंधित कार्यों की सरहाना भी की ।

उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर ने कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी चंबा रण विजय कटोच, भटियात मनीष कुमार, सलूणी महेश चंद, तीसा निशि महाजन, भरमौर अनिल गुराडा, मैहला ठाकुर सिंह उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now