Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चम्बा : अप्रैल माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

ड्राइविंग टेस्ट

चंबा|
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 7 व 21 अप्रैल को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 11 व 22 अप्रैल को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 13 अप्रैल को आरएलए चुवाड़ी, 18 अप्रैल को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 6 अप्रैल को आरएलए तीसा, 8 अप्रैल को सलूणी तथा 19 अप्रैल को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, वाहनों की पासिंग 5, 12 व 20 अप्रैल को चम्बा, 13 अप्रैल को चुवाड़ी और 4 अप्रैल को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाए। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now