Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: भूस्खलन की चपेट में आई कार रावी नदी में डूबी, तीन लोगों की मौत

Published on: 19 July 2021
चंबा: भूस्खलन की चपेट में आई कार रावी नदी में डूबी, तीन लोगों की मौत

चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ धरवाला से भरमौर सड़क पर एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार से थे।

डीएसपी चंबा टीम के साथ मौके पर रवाना हुए हैं। अभी तक एक शव बरामद किया गया है। कल्यानो उम्र 57 साल, सुभद्रा उम्र 55 वर्ष, तेज नाथ उम्र 28 वर्ष कार सहित रावी नदी में बह गए हैं। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया है

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now