Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: चौरासी मंदिर परिसर में हाईमास्क लाइट का खंभा गिरने से एक बच्ची की मौत, तीन घायल

चंबा: चौरासी मंदिर परिसर में हाईमास्क लाइट का खंभा गिरने से एक बच्ची की मौत, तीन घायल

चंबा|
जिला चंबा के उपमंडल मुख्यालय भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। भरमौर प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में स्थापित की जा रही हाईमास्ट लाइट गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाप-बेटे सहित तीन अन्य मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे के बाद उग्र भीड़ ने दुकानें बंद करवाईं। सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी अनुसार चौरासी मंदिर परिसर में शिव मंदिर के समीप प्रशासन की ओर से हाईमास्ट लाइट स्थापित की जा रही थी। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे अचानक हाईमास्ट लाइट का खंभा असंतुलित होकर शिव मंदिर के चबूतरे पर जा गिरा। इसी बीच एक किशोरी व बच्चे सहित चार मणिमहेश यात्री इसकी चपेट में आ गए। खंभे की चपेट में आते ही परीक्षा जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस हादसे में मृतका की पहचान 13 वर्षीय परीक्षा देवी पुत्री हेम सिंह निवासी कहलजुगसर, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है। 45 वर्षीय अंजील सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश निवासी सरोड़ा तहसील भद्रवाह जम्मू-कश्मीर, पांच वर्षीय अदविक पुत्र अंजील सिंह निवासी सरोड़ा तहसील भद्रवाह जम्मू-कश्मीर तथा अनीता मन्हास पत्नी नरेश मन्हास निवासी सिरतंगल बस्ती, तहसील भद्रवाह, जम्मू-कश्मीर घायल हो गए। इन्हें हेलीकाप्टर के माध्यम से टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now