Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: दिव्यांग के खाते से पेंशन के पैसे निकालने पर डाकपाल सस्पेंड

सस्पेंड

चम्बा|
जिला चंबा में डाक विभाग में कार्यरत डाकपाल को 8 वर्षीय दिव्यांग के खाते से पेंशन के पैसे निकालने का आरोप सस्पेंड कर दिया गया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर डाक विभाग ने यह कार्रवाई की। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिव्यांग बच्ची के पिता सोनू निवासी गांव मलेठी जुम्महार बाट ने बताया कि उसकी बेटी को पेंशन मिलती है। जब भी जरूरत पड़ती है तो उसकी पेंशन के पैसे खाते से निकाले जाते है। पिछले सप्ताह जब वह पेंशन निकालने डाकघर गए तो पता चला की खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। इस बारे संबंधित क्षेत्र के डाकपाल से पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने चाइल्ड लाइन व एसडीएम चंबा से शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  चंबा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई भेड़-बकरियों का बना चुका था शिकार

एसडीएम चंबा ने डाक विभाग को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए। विभाग ने जब अपने स्तर पर जांच शुरू की तो प्रथम दृष्टि में ही डाकपाल को इस मामले में दोषी पाया, जिसके चलते डाक विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

जिला डाक अधीक्षक चम्बा संजय कुमार ने बताया कि डाकपाल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित क्षेत्र के डाकपाल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पैसे निकाले जाने की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now