Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा : ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

अब 21 अगस्त को लिए जाएंगे ड्राइविंग टेस्ट

चंबा|
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 13 व 26 अक्तूबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, 14 व 27 अक्तूबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आरटीओ चम्बा और आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग टेस्ट से पूर्व ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 11 व 29 अक्तूबर को आरएलए चुवाड़ी, 5 व 18 अक्तूबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 21 अक्तूबर को आरएलए तीसा, 19 अक्तूबर को सलूणी तथा 7 अक्तूबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वाहनों की पासिंग 1, 6, 12 व 22 अक्तूबर को चम्बा, 11 व 29 अक्तूबर को चुवाड़ी और 5 व 18 अक्तूबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now