Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: गंभीर गांव में लैंडस्लाइड की वजह से मकान को हुआ ख़तरा

Published on: 27 July 2023
IMG 20230727 WA0009

धर्मेंद्र सूर्या। तेलका
चंबा जिला की उपतहसील तेलका के अंतर्गत गंभीर गांव में बारिश में पहाड़ से मलबा खिसकने के बाद डोगरी देवी निवासी गंभीर के मकान को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर कई घर खतरे की जद में आ सकते हैं। अभी तक यहां पर लोगों की फसल औऱ जमीन नष्ट हो चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण डोकरी देवी के मकान के साथ लगती जमीन लैंडस्लाइड में बह गई ।

लैंडस्लाइड होने की वजह से अन्य मकान खतरे के कगार पर है। यह भवन आगे की सारी जमीन निकल गई है भारी बारिश होने के कारण डोगरी देवी का मकान कभी भी गिर सकता है। यदि यह गिरता है तो इसके आसपास कई मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसी के साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए इसके लिए डोकरी देवी निवासी गंभीर ने प्रशासन से गुहार लगाई है। उनके मकान के आगे जल्द से जल्द दीवार लगाई जाए ताकि उनका मकान गिरने से बच सके।भूस्खलन लगातार हो रहा है। जमीन धंसने मकान खतरे की जद में है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now