Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

चंबा: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

चंबा|
चंबा-जोत मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया जहाँ एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई व दो घायल हैं। बताया जा रहा है कार सवार कांगड़ा से चंबा आ रहे थे। चंबा जोत मार्ग पर सुबह करीब 6 बजे यह हादसा पेश आया है। हादसे की सूचना मिलते ही चंबा थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

जानकारी अनुसार चंबा से करीब 4 किलोमीटर दूर भटालवा नामक स्थान के पास मोड़ पर आल्‍टो कार एचपी 73-5865 दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 30 वर्षीय लाल हुसैन पुत्र नूर माही गांव डाडू डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा, 30 वर्षीय मुहम्मद रशीद पुत्र हसन दीन गांव माशवाड़ी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा और 52 वर्षीय फतेह मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन गांव नैहपुरी डाकघर प्लयूर जिला चंबा की मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके अलावा वाहन चालक रामाऊन पुत्र उमरदीन गांव मशवाडी डाकघर प्लयूर तहसील व जिला चंबा और मिसर पुत्र लाल हुसैन गांव मसवाडी डाकघर प्लयूर घायल हैं। मृतकों के शवों को निकालकर चम्बा अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। घायलों को चंबा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now