Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा के हिलिंग गांव में भड़की आग, जिंदा जली घर में सो रही बुजुर्ग महिला

चंबा के हिलिंग गांव में भड़की आग, जिंदा जली घर में सो रही बुजुर्ग महिला

चंबा|
चंबा जिला के पुलिस थाना भरमौर के तहत ग्राम पंचायत कंवारसी के हिलिंग गांव में रविवार देर रात आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। ये तीन मकान भोजू राम, हुजती राम तथा रणजीत सिंह के थे। इस आगजनी में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि गाँव के एक माकन में रात करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला मकान के भीतर फंसकर रह गई, जिसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगजनी के समय गांव के अधिकरत लोग कंवारसी में स्थित नाग मंदिर में जागरण में गए हुए थे। जबकि, कुछेक ग्रामीण ही गांव में मौजूद थे। जो ग्रामीण अपने घरों में मौजूद थे। आग की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन, आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि तीन मकानों को जलने से नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सब जाकर रख हो चूका था।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने कहा पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। वहीं, राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now