Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चम्बा के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे के दौरान मौत

Published on: 11 September 2023
IMG 20230911 WA0001

धर्मेंद्र सूर्या । तेलका 11, सितंबर
जिला चम्बा गांव तिबारी के युवक पृथ्वी सिंह (30) पुत्र भरतू राम की अमेरिका के वाशिंगटन डीसी शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। पृथ्वी में अमेरिकीं युवती से शादी कीं थी औऱ अमेरिका में काम करता था। कार दुर्घटना में युवक की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद से मां-बाप एवं भाईयों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों को यह समझ में नही आ रहा है कि शोकाकुल परिवार को किस प्रकार सम्भालें।

परिजनों कीे सबसे बडी़ समस्या यह हैं कि असमय काल में अपने लाल का मुंह कब तक देख पाएंगे, कहना मुश्किल हैं। क्योंकि, मृत्यु की खबर मिले तीन दिन गुजर चुके हैं। लेकिन, अमेरिका से कब आएगा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। परिजनों में मां की हालत इतनी खराब हैं उसकी एक ही रट हैं मेरे लाल का दर्शन करा दो। इसके साथ ही बेहोश हो जा रही है।

शव के जल्दी भारत लाने की मांग
परिजनों ने आगे बताया कि मृतक पृथवी सिंह की शादी अमेरका कीं युवती केंडी गौतम के साथ हुई थी। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और हिमाचल सरकार से मांग की है कि उनके बेटे पृथ्वी सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मृतक के परिवार से दुख बांटने पहुंच रहे हैं।

उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगढ़ का कहना हैं हमारा पूरा प्रशासन उनको अमेरिका से भारत लाने में लगा हैं। अभी तक पॄथ्वी सिंह का पता नहीं मिल पाया हैं। परिजनों के पास भी उनका स्थाई पता नहीं है कहाँ रहते थे। प्रशासन जल्द ही कोई हल निकालेगा।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now