Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा को मिले 40 ऑक्सीजन सिलेंडर और 30 कंसंट्रेटर :- उपायुक्त

उपायुक्त डीसी राणा

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला चंबा के लिए कोरोना संक्रमण से एहतियातन 80 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर और 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं । उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विदेशी सहायता के अंतर्गत प्राप्त 40 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को उपलब्ध करवा दिये गए है । जबकि 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपे गए हैं ।

उन्होंने यह भी बताया कि 40 अतिरिक्त डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द चंबा पहुंचेंगे और उन्हें आवश्यकता के अनुरूप जिले के विभिन्न कोविड केयर केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा । जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की जानकारी देते हुए डीसी राणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के सीएसआर गतिविधियों और लोगों के सहयोग से 730 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन ऑक्सीमीटर को होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को वापसी के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके अलावा विशेष निगरानी कार्य बलों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के माध्यम से भी प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की फीडबैक प्राप्त की जा रही है ।

डीसी राणा ने बताया कि जिले में स्थापित किए गए विभिन्न कोविड केयर केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के साथ-साथ स्वैच्छिक संस्थाओं और लोगों के निजी सहयोग से भी आवश्यक चिकित्सा सामग्री प्राप्त हो रही है जिसका पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से वायरस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए सहयोग का आह्वान भी किया है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने को कहा है ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now