Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: कॉलेज में भिड़ीं छात्राएं , एक-दूसरे के नोचे बाल, जमकर चले लात और घूंसे

Published on: 24 December 2021
Screenshot 2021 12 24 14 14 59 25 C1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी कैंप और कॉलेजों में छात्रों की लड़ाई की घटनाएँ सामने आती थी लेकिन अब हिमाचल की छोरियां भी लड़कों से भी कम नहीं है।
कॉलेजो में छात्राओं की आपसी मारपीट के मामले से आने लगे हैं। ताजा मामला जिला चंबा कॉलेज का है जहां एसएफआई और एबीवीपी की महिला कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। लड़कियां ने एक-दूसरे को बालों से पकड़कर घसीटती रहीं। छात्राओं के बीच हाथापाई की यह घटना गरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कॉलेज में स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो प्रशासन ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में सूचना दी गई थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों छात्र संगठनों की कार्यकर्ताओं को अपने साथ थाने में ले गई। इसके बाद माफी मांगने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। इसमें कुछ छात्राएं भी शामिल थीं।

देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई। दोनों संगठनों की छात्राओं ने एक-दूसरे पर धावा बोल दिया। इससे कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. कॉलेज में छात्राओं के बीच मारपीट का यह दूसरा मामला है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now