Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: लोक अदालत में होगा वाहनों के चालानों का निपटारा

चंबा: लोक अदालत में होगा वाहनों के चालानों का निपटारा

चम्बा|
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे गए लंबित चालानों का निपटारा लोक अदालत में किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चम्बा में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव पंकज गुप्ता ने की। पंकज ने कहा कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में लोक अदालत का आयोजन जिला चम्बा में किया जाएगा। जिसमें मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लंबित चालानों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। इससे पहले प्री लोक अदालत बैठकें भी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला चम्बा में हजारों चालान लंबित हैं। चालान कटने के बाद वे जान बूझकर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सभी लंबित चालानों के निपटारे के लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी आर.एल.ए. प्रबंधन को तत्परता से कार्य करना होगा। जल्द से जल्द उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस जारी करें ताकि लंबित चालानों का निपटारा किया जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने जिला चम्बा के आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने लंबित चालानों का भुगतान प्री लोक अदालत बैठकों अथवा लोक अदालत में जरूर करवाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, एसडीएम नवीन तंवर, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू और यातायात पुलिस प्रभारी सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now