Prajasatta Side Scroll Menu

चंबा: मक्की में छिपा कर ले जा रहा था चरस की खेप, पुलिस ने बरामद की साढ़े 3 किलो चरस

shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

चंबा।
चंबा जिला में पुलिस ने एक बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक गाड़ी से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की।

मिली जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस ने प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में देर रात को नाका लगाया था। इसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे तीसा से पंजाब जा रही एक महिंद्रा पिकअप को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस को देख कर चालक घबरा गया और गाड़ी को एक तरफ ले जाकर एक दम से गाड़ी से उतर गया। गाड़ी में मक्की की बोरियां रखीं हुई थीं। नाके पर मौजूद पुलिस जब उसकी गाड़ी की तलाशी लेने लगी, तो चालक मनीष मौका देख कर वहां से भाग गया, हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे के चलते वह हाथ नहीं आया। पुलिस का शक और पुख्ता हुआ तो उन्होंने गाड़ी में रखी मक्का की बोरियों की गहनता से जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक बोरी में साढ़े 3 किलो चरस बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  चंबा जिला में ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

हालांकि पुलिस को चकमा देकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मधुबाड़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने गाड़ी में रखे कागज की जांच करके गाड़ी के मालिक की पहचान की। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News; त्रियूंदी जगदम्बे माता जातर मेले का चुराही नाटी के साथ हुआ समापन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now