Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी

चंबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मलबे में दबे वाहन, घरों में घुसा पानी

चंबा|
चंबा जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद दो घंटे तक हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। शहर में जहां दुकानों में बारिश का पानी घुस गया तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में उगी मक्की की फसल तबाह हो गई। करीब दो घंटे तक जारी रही बारिश से शहर के कई भाग पानी से लबालब हो गए।

बता दें कि गुरुवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश से मुगला में दो नाले उफान पर आ गए, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। साथ ही मुगला बाजार में भी आधा दर्जन दुकानों में कीचड़ भर गया। पानी को रोकने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे। मंगला और मुगला में भारी बारिश से मक्की की फसल मलबे के साथ ही बह गई। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुगला में घर के भीतर पानी घुसने से चारदीवारी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की 15 सड़कें बंद हो गईं। मूसलाधार बारिश से दोपहर के समय अचानक अंधेरा छा गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी शाम तक मार्ग बहाल कर दिया|

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now