Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में भारी बारिश…… सड़कों पर भर गया पानी …..

Published on: 3 May 2022
चंबा में भारी बारिश...... सड़कों पर भर गया पानी .....

चंबा|
जिला चंबा में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। चंबा-पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर चनेड में काली माता मंदिर के पास नाले में भारी मात्रा में पानी आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे एकाएक भारी बारिश हुई और नाले में उफान आ गया। इस कारण एक साथ में लगती दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बारिश की वजह से भारी मात्रा में मलबा भी एनएच पर आ गया, इस कारण एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। कसाकड़ा मोहल्ला में भी एक पेड़ गिरने से कई लोग बाल-बाल बच गए।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now