Prajasatta Side Scroll Menu

चंबा में डैम में समाई कार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दो लोग लापता होने की सूचना

accedent

चंबा।
चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के समीप एक निजी कार दुर्घटना ग्रस्त होकर डैम में समां गई। गाड़ी में दो लोगों के सवार होने की सूचना है। सवारों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

यह मामला सोमवार को सुबह के वक्त पेश आया।
बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति गरोला स्थित निजी परियोजना में कार्यरत है और नाईट डयूटी के बाद वापिस आ रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डैम में समा गई।

वहीं, दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। डैम में गिरी गाड़ी को ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए है।

इसे भी पढ़ें:  चंबा पुलिस की SUI टीम ने 306 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा चकमा देकर हुआ फरार

एडीएम भरमौर संजीव धीमान ने बताया कि यह हादसा खड़ामुख के समीप हुआ है और  लापता लोगों के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक गाड़ी में सवार लोगों की कोई जानकारी नही मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  Shahrukh Khan ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में Gold Medal जीत कर किया हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन !
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now