Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में महिला की 2 लाख रुपए की ज्वेलरी से भरा बैग लौटा कर निजी बस के चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

IMG 20230707 WA0001

धर्मेंद्र सूर्या । चम्बा
आज के दौर में जहां कुछ रुपयों के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है। वहीं चम्बा में एक प्राइवेट बस चालक कमलेश उर्फ भिंडा व परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग असल मालिक को लौटा दिया। ये बैग महिला बस में ही भूल गई थी।

जब स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो ईमानदार ड्राइवर का सम्मान किया। गत गुरुवार को महिला देवकी ने चम्बा से अथेड़ के लिए रवाना हुई निजी बस में सफर किया था। इसी बीच उसका एक बैग बस में ही छूट गया। बैग में कपड़ों के साथ लाखों रुपए के गहने भी थे। महिला ने बैग को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसे बैग नहीं मिला। इसी बीच बस के चालक कमलेश कुमार को बस में जब बैग मिला तो उन्होंने तुरंत निजी बस चालक परिचालक संघ के प्रधान मनोज कुमार और सचिव हेमराज को सूचित किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने इस सूचना को संघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों में फैला दिया। इसी बीच एक निजी बस चालक ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि धरवाला क्षेत्र की एक महिला का बैग गुम हुआ है। इसके उपरांत महिला से संपर्क साधा गया और बैग से संबंधित पूछताछ करने के बाद बैग गुरुवार को महिला को सौंपा गया।

वहीं, महिला ने बैग प्राप्त होने के बाद चालक कमलेश कुमार सहित निजी बस चालक परिचालक संघ का भी आभार प्रकट किया है। बहरहाल, निजी बस चालक द्वारा दिखाई गई इस ईमानदारी की हर कोई सराहना कर रहा है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now