Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई भेड़-बकरियों का बना चुका था शिकार

Published on: 28 January 2023
चंबा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई भेड़-बकरियों का बना चुका था शिकार

चंबा|
चंबा जिले की पल्यूर पंचायत में चार भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है। शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम ने गांव में दो पिंजरे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा दिए। इसके साथ ही रात भर विभागीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पंचायत के आसपास गश्त करती रही लेकिन रात को तेंदुआ वहां नहीं पहुंचा। शनिवार को सुबह के समय जैसे ही तेंदुए ने पंचायत में अपनी दस्तक दी तो विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।

गौरतलब है कि तेंदुआ पिछले कुछ दिन से बार-बार रिहायसी इलाके में घुस रहा था। इसके चलते ग्रामीण काफी सहमे हुए थे। हालांकि तेंदुए ने अभी तक किसी भी इंसान पर हमला नहीं किया था लेकिन पशुशाला में घुसकर तेंदुआ चार भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार चुका था। इसके बाद बार-बार उसकी दस्तक होने से ग्रामीणों को अपने बच्चों की चिंता सता रही थी। इसी के चलते ग्रामीण वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

फिलहाल तेंदुए को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में रखा गया है। 24 घंटे की देखभाल के बाद उसे छोड़ने का निर्णय किया जाएगा। वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि पल्यूर में बार-बार दिखाई देने वाले तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now