Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में रावी नदी में कूद गया व्‍यक्ति, पुल पर मिले चप्‍पल और पैसे

चंबा में रावी नदी में कूद गया व्‍यक्ति, पुल पर मिले चप्‍पल और पैसे

चंबा|
चंबा के साथ लगते पुराने बालू पुल से एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले व्यक्ति ने चप्पल उतार कर पुल पर रख दी, साथ ही कुछ पैसे भी वहां पर रखे हुए पाए गए हैं। व्यक्ति को नदी में छलांग लगाता देख वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वा नदी में शख्‍स को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण उक्‍त शख्‍स पलभर में लहरों में समा गया। उक्‍त शख्‍स का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जबकि पुलिस की ओर से तलाशी अभियान जारी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चंबा में पुल से इससे पहले भी आत्‍महत्‍या की घटनाएं हो चुकी हैं। लोह से बने पुल के गार्डर के बीच में जो खाली जगह है वहां से उक्‍त शख्‍स नदी में कूद गया। स्‍थानीय लोग भी पुलिस जवानों के साथ पानी में व्‍यक्ति को ढूंढने में जुटे हैं। लेकिन बहाव तेज होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now