Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी

पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी

प्रजासत्ता|
जिला चम्बा में वाहनों की पासिंग और वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए परिवहन विभाग चम्बा द्वारा दिसंबर माह का शैड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा में 16 व 30 दिसंबर, चुवाड़ी में 14 व 28 ( दोपहर बाद) और बनीखेत में 7 दिसंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरएलए चम्बा के तहत 15 व 29 दिसंबर, आरटीओ चंबा में 9 व 23 दिसंबर जबकि चुवाड़ी में 14 व 28 ( दोपहर बाद) और बनीखेत में 2 व 22 दिसंबर, तीसा मेंं 8 दिसंबर, सलूणी में 10 दिसंबर , भरमौर में 4 दिसंबर वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने बताया कि उक्त शैड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चम्बा में अवश्य संपर्क करें। इस दौरान कोविड- 19 महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना व आदेशों की कड़ाई से पालना करना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर करके ही उक्त स्थल पर पहुंचें। चालक व परिचालक के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को निरीक्षण स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now