Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: सात कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख

चंबा: सात कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख

चंबा|
चंबा जिले की छतराड़ी पंचायत के गांव गलथन में आग से तीन मंजिला स्लेटपोश मकान के सात कमरे जलकर राख हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई घटना के दौरान प्रभावित पूर्ण चंद पुत्र मिलखी राम की 80 वर्षीय मां मकान के भीतर थीं। ग्रामीणों धर्मेंद्र कुमार, भीष्म कुमार, जोगेंद्र और मणिराम ने अपनी जान पर खेल कर आग की लपटों के बीच से बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानाकरी अनुसार घटना के समय उसकी पत्नी और बेटा पशुओं को चराने गए थे, जबकि छोटी बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए कूंर गई थी। दोपहर के समय लकड़ी के मकान में आग सुलग उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से उठे धुएं को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जल रहे मकान के भीतर से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रभावित की वृद्ध मां को बाहर सुरक्षित निकाला और उसके बाद ग्रामीण मिट्टी और पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। अग्निकांड में मकान के भीतर रखे जेवर, नकदी, राशन, कपड़े सहित समस्त सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, अग्निशमन केंद्र खड़ामुख, चंबा और एनएचपीसी से पहुंची गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। देरशाम बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया लेकिन, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। नायब तहसीलदार धरवाला ने प्रभावित को प्रशासन की ओर से 20 हजार फौरी राहत और पांच कंबल समेत एक तिरपाल दी है। 

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now