Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: सवारियों से भरी HRTC बस में अचानक भड़की आग, जलकर राख

चंबा: सवारियों से भरी HRTC बस में अचानक भड़की आग, जलकर राख

चंबा।
चंबा जिला के सुंडला-सलूनी मार्ग पर सवारियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह से राख हो गई है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन जैसे ही आग लगने की भनक सवारियों को लगी तो उनमे अफरा तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि बस से धुआं उठता देख चालक व परिचालक ने उसे किनारे खड़ा कर दिया और बस में मौजूद सवारियां पहले ही बाहर निकल गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। जिस समय यह घटना पेश आई उस समय बस में 18 से 20 सवारियां मौजूद थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस चंबा से सलूणी होते हुए लंगेरा जा रही थी। चम्बा से बस 12:55 बजे चंबा चली और डेढ़ से 2 घंटे का सफर तय करने के बाद डनून घराटनाला के पास पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई जिससे बस पूरी तरह से राख हो गई। फ़िलहाल बस में आग लगने की सूचना उच्च अधिकारीयों को दे दी गई है ।

शुरुवाती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्केट बताया जा रहा है, फिलहाल जाँच के बाद ही असली कारणों का खुलासा होगा। बता दें कि आज ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस मंडी के पंडोह के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now