Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण

Secre D

चंबा,|
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज चंबा प्रवास के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर एवं अखंड चंडी पैलेस में शैक्षणिक खंड का निरीक्षण किया ।

उन्होंने महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर में निरीक्षण के दौरान इस संस्थान के ओपीडी ब्लॉक सहित अन्य भवनों की निर्माण प्रगति को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन तथा एनबीसीसी के स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली ।

मुख्य सचिव ने महाविद्यालय प्रबंधन को निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की विस्तृत सूची उपलब्ध करवाने को कहा।

उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए ।

इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एस डोगरा एवं एनबीसीसी के प्रबंधक लेखराज ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने प्रसिद्ध भूरी सिंह विद्युत परियोजना के पावर हाउस का निरीक्षण किया ।

उन्होंने अखंड चंडी पैलेस में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक खंड का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ संवाद भी किया ।

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक, डॉ देवेंद्र, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत अजय कुमार उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now