Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित

चंबा में सूमो खाई में गिरी, 5 पुलिस जवानों सहित 6 की मौत, 4 घायल, 1 लापता

चंबा|
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं ।

कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके अलावा उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों के परिजनों को 10 हजार रुपए की तत्काल राहत राशि प्रदान कर दी गई है ।

Chamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now