Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुराह: खाई में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत

चुराह: खाई में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत

देश राज आर्या|चुराह
जसौरगढ़ से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे युवक की जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तनुज (19 वर्षीय) पुत्र रमेश कुमार निवासी गलिया डाकघर ब्याणा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गलिया निवासी तनुज अपनी मोटरसाइकिल पर जसौरगढ़ से अपने घर लौट रहा था। वीरवार रात आठ बजे के करीब जब वह संपर्क मार्ग जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोटरसाइकिल गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नकरोड़ चौकी में भी हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाल कर पीएचसी जसौरगढ़ पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव मातम छा गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now