Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुराह: पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

MURDER

चंबा|
उपमंडल चुराह के तहत हिमगिरी पंचायत में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कांछी देवी पत्नी जय सिंह पुत्र लोचु गांव दयोटनार तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। जब पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इस बीच पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित पंचायत प्रधान चंपो देवी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद तीसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आरोपित पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में पहले भी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता रहता था। उनके 5 बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अभी डेढ़ साल की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

थाना प्रभारी तीसा सुरेंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेने के साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now