Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डलहौजी में खादी भंडार की पांच दुकानों में लगी आग , लाखों का नुकसान

Published on: 28 February 2022
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

चंबा |
चंबा के डलहौजी में गांधी चौक पर सोमवार तड़के आग लगने से खादी भंडार की पांच दुकानें जलकर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौक पर इंदर वीर सिंह (बिट्टू), विनय कुमार महाजन व रविंद्र गुप्ता खादी भंडार व दुकाने थी। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम वे खादी भंडार बंद करके गए थे। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे खादी भंडार की पांच दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को सूचना दी। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। हालांकि तबतक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now