Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डलहौजी विधानसभा को PMGSY की तेह्त मिलेगा 50 करोड़

IMG 20230607 WA0020

धर्मेंद्र सूर्या। तेलका
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अपने चम्बा दौरे के दौरान सर्वप्रथम भलेई माता मंदिर में शीश नवाया। 3 करोड़ 30 लाख रुपयों की लागत से निर्मित एक भव्य विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया ।

पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए डलहौजी विधानसभा में सड़क नेटवर्क के विस्तार में प्राथमिकता रखने के साथ वन अनुमति मामलों के शीघ्र समाधान की बात भी कही ।भलेई में आयोजित जन सभा को विक्रमादित्य ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे पैकेज की तहत डलहौजी विधानसभा को मिलेगी 50 करोड़ की राशि । उन्होंने कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने पर फोकस कर रही है तथा इसको लेकर वे जल्द ही डलहौजी में ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग लेगी ताकि विकास योजनाएं समय पर पूरी की जा सकें। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा विकास के मामले में राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए ।

यह देश में सबसे कर्मठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ही कर रहे हैं। विक्रमादित्य ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा आजकल हमारे द्वारा निर्मित किए जा रहे टनल तथा नेशनल हाईवे के पास जाकर के फोटो खिंचवाते हैं अगर यही मेहनत पांच साल पहले की होती तो आज उनको भी पक्ष में नहीं बैठना पड़ता।विधायक चंबा विधानसभा नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक सुरेंद्र भरद्वाज,महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र पालसिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now