Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डलहौजी विधायक डी एस ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

IMG 20230720 WA0034

धर्मेंद्र सूर्या।
डलहौजी के विधायक डी एस ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में बादल फटने से लचोड़ी तेलका मुख्य सड़क मार्ग जो कि बजमोता तथा लिग्गा-टिकरू-सलूनी सड़क मार्ग जो कि टिकरू तथा कैम्बली नामक स्थानों पर बंद पड़े मार्ग का जायजा लिया। प्रशासन से इन्हें जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान हमनें ग्राम पंचायत खरल स्थित गाँव टिकरू तथा गाँव जलाई में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्षतिग्रस्त परिवारों को तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को क्षति आंकलन के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त गूलों, पेयजल लाइनों, सड़कों, बिजली के खंभों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई मूलभूत सुविधाओं को युद्ध स्तर पर कार्य कर बहाल कराया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रभावित कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दी।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now