Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डल्हौजी विधायक ने किया तेलका के बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा

डल्हौजी विधायक ने किया तेलका के बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा

धर्मेंद्र सूर्या।तेलका
विधानसभा क्षेत्र डल्हौजी के विधायक डी एस ठाकुर ने उप तहसील तेलका में बादल फटने से प्रभावित हुए क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं भी सुनी । इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत द्रेकड़ी , सियुला , सालवां , मौड़ा व बाड़का में बारिश प्रभावित जमीन का मौका कर जायजा लिया ।
उन्होने बताया कि बुधवार को सुबह हुई बादल फटने की वजह से सडक , बिजली , पानी , जमीन व फसलों को भारी नुक्सान हुआ है ।
इसके अलावा कई लोगों के घरों पर स्लाइडिंग होने से घर गिरने की कगार पर आ गए हैं ।
इसके अलावा जिन जिन पशुपालकों की पशुशालाएं भारी बारिश की चपेट में आई हैं उनको प्रशासन की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा ।

उन्होने बताया कि उन्होने लोगों की भूस्खलन की जद में आई जमीन को लेकर प्रशासन व बीडीओ सलूणी के साथ बैठक करके जल्द से जल्द लोगों के भुमि सुधार का कार्य शुरू करवाया जाए ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होने लोगों से अपील की है कि वो बारिश के समय भूस्खलन वाले क्षेत्र अथवा नदी नालों के पास न जाएं ।क्षतिग्रस्त परिवारों को तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई मूलभूत सुविधाओं को युद्ध स्तर पर कार्य कर बहाल कराया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रभावित कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दी।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now