Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धुलारा- द्रमनाला सड़क पर जेसीबी से उखाड़ी पानी की पाइप, पानी को तरसे 200 परिवार

Published on: 8 February 2021
धुलारा- द्रमनाला सड़क पर जेसीबी से उखाड़ी पानी की पाइप, पानी को तरसे 200 परिवार

प्रजासत्ता ।
जलशक्ति विभाग की उदासीनता और ठेकेदार की तानाशाही के चलते लगभग 200 परिवार पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं । जिला चंबा के तहसील सिहुंता की ग्राम पंचायत धुलारा में सड़क ड्रेन के कार्य में जुटे ठेकेदार ने धुलारा- द्रमनाला सड़क पर जेसीबी से जगह जगह पानी की पाईप लाईन उखाड़ कर लोगों को पानी की एक एक बूंद का मोहताज कर दिया है । इसपर जल शक्ति विभाग की मुस्तैदी भी देखते ही बनती है जिस तत्परता से विभाग ने समस्त उखाड़ी पानी की पाईप को इकट्ठा करके ढेर लगाकर रखा है मानो ये कोई गैरजरूरी समान हो जिसका अब कोई उपयोग नहीं रहा हो ।

सैंकड़ों परिवार जल संकट की समस्या से पिछले पांच दिनों से जूझ रहा है बाबजूद इसके विभाग इसबारे में मूकदर्शक बनकर बैठा है । ग्रामीण मीलों दूर पैदल चलकर खड़ और नालों से पानी सिर पर ढोकर अपनी और अपने मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए मजबुर हैं ।

माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय जयराम ठाकुर व जलशक्ति मंत्री आदरणीय महिंद्र सिंह ठाकुर से समस्त ग्रामीणों की ओर से विशेष आग्रह है कि आप इस संधर्व में अतिशीघ्र संज्ञान लें व विभाग को पानी की जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर जलापूर्ति करके लोगों को राहत दें साथ ही लापरवाह अफसरशाही और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now