Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गौ वंश तस्करी से जुड़े व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा :- विधानसभा उपाध्यक्ष

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज

-लोग बनाए रखें संयम, धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों से भी रहें सावधान
-मामले में 6 लोग गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
जिला के चुराह में जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे क्षेत्र में सामने आए गौ वंश तस्करी के मामले को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा है कि इस तरह की घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कतई तौर पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म, समुदाय या राजनीतिक विचारधारा से संबंध रखता हो उसे इस तरह के कृत्य के लिए सजा अवश्य मिलेगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के मौके पर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक भावनाएं भड़का कर सामुदायिक द्वेष पैदा करके अपने निजी हितों को साधने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वे इस तरह के तत्वों से भी पूरी तरह से सावधान और सचेत रहें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से तीन का संबंध जम्मू कश्मीर से है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now