Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को किया जाएगा दूर: विधायक नीरज नैय्यर

IMG 20230307 WA0039

चंबा |
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाये रखने एवम कम वोल्टेज वाले क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सुधारीकरण के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है ताकि इस समस्या से शीघ्र निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करते हुए विद्युत बोर्ड द्वारा पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि साहो सेक्शन के तहत गांव पलौगा व बैहीग्रां में 25 केवीए , मरेडी सेक्शन के तहत गांव ककिंया में 63 केवीए, चनेड सेक्शन के तहत गांव कोहलडी, कोहलडी-। व कोहलडी-।। और लोधरी के लिए 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नीरज नैय्यर ने कहा कि कम वोल्टेज की समस्या वाले सेक्शन चनेड के तहत गांव चनेड व मिल्ला में ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 25 केवीए से 63 केवीए और सेक्शन मरेडी के तहत गांव चमीणू में ट्रांसफार्मर की क्षमता को 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए किया गया है। जिससे उक्त क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू व सुदृढ़ बनाया गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now