Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ग्रेट खली ने किया डलहौज़ी की निशा कटोच को प्राऊड ऑफ हिमाचल पुरस्कार से सम्मानित

ग्रेट खली ने किया डलहौज़ी की निशा कटोच को प्राऊड ऑफ हिमाचल पुरस्कार से सम्मानित

चम्बा|
ग्रेट खली की शाम देश के नाम बहार में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 25 मार्च को इंदौरा ते अरनी युनिवर्सिटी में किया गया । इस आयोजन में डबल्यूडबल्यूई विश्व चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर देश विदेश में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें जिला चम्बा के डलहौज़ी की रहने वाली मिस क्वीन ऑफ इंडिया निशा कटोच को ग्रेट खली ने प्राउड ऑफ हिमाचल के पुरस्कार से सम्मानित किया ।

निशा कटोच मॉडलिंग के साथ साथ पहाड़ी व पंजाबी बॉलिबुड गानों व मूवी में अपना रोल अदा कर चुकी हैं । इससे पहले निशा ने 2014 में मिस डलहौज़ी की ताज भी अपने नाम किया था । उसके बाद मिस क्वीन ऑफ इंडिया 2020 की भी निशा कटोच विजेता रह चुकी हैं । निशा कटोच बॉलिबुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वैब सीरीज में कलाकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं । मॉडलिंग के साथ साथ कई हिमाचली, पंजाबी गानों में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं । इसके साथ ही बॉविबुड वैब सीरीज़ अर्णयक में भी अपना रोल अदा कर चुकी हैं । निशा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार और अपने दोस्तो को दिया है !

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now