Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 और 3 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

प्रजासत्ता|चंबा,
जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 और 3 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को एलायंस स्टाफिंग सर्विस द्वारा एम ब्रॉस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बद्दी और एमटी ऑटोक्राफ्ट के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

एम ब्रॉस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में 50 पद हैं। पद प्रोडक्शन ,हेल्पर व एसोसिएटस के हैं। एमटी ऑटोक्राफ्ट बद्दी में 150 पद हैं। पद प्रोडक्शन, हेल्पर व एसोसिएटस के होंगे। इन दोनों कंपनियों में शैक्षिक योग्यता आईटीआई फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर डिप्लोमा मैकेनिकल और शिक्षा दसवीं व बारहवीं रखी गई है। आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दोनों कंपनियों में उम्मीदवारों को ऑफ रोल आधार पर रखा जाएगा।
पायनियर्स एमब्रोइडर लिमिटेड कंपनी काला अंब का कैंपस इंटरव्यू 3 अप्रैल को होगा। इसमें कुल 100 पद ट्रेनी के भरे जाएंगे। योग्यता पांचवीं पास या अधिक मांगी गई है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चयनित युवाओं को योग्यता के अनुसार निजी कंपनी द्वारा मासिक वेतन 7500 से लेकर 12000 रुपए तक दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर रोजगार कार्यालय चंबा रंग महल में 11 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के अलावा उप रोजगार कार्यालयों से भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए सभी आवेदक सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करें।एक समय में एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now