Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा और चम्बा के युवाओं के लिए सेना में अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन शुरु

Published on: 15 February 2023
Himachal News Indian Army Agniveer Bharti 2024

चंबा।
कांगड़ा और चम्बा जिला के युवाओं के लिए अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी, 2023 से 15 मार्च, 2023 तक खुली रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। अग्निवीर भर्ती दो चरणों में होगी। इसके तहत प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) होगी और द्वितीय चरण में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा ।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लू.ज्वाईनआर्मी.एनआईसी.इन में रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2023 के बाद बंद कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा व चम्बा जिला के 01 अक्टूबर 2002 से 01अप्रैल 2006 के बीच जन्म वाले युवा पात्र होंगे । उन्होंने बताया कि दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल कर्नल मनिष शर्मा ने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर टै्रडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।

पंजीकरण से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाईल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन आवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाईन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा अभ्यासी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है।

सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधि अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है तथा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samacharDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now