Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोविड- प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगा ऐतिहासिक मिंजर मेला

International Minjar Fair कोविड- प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगा ऐतिहासिक मिंजर मेला

चंबा|
ऐतिहासिक मिंजर मेला कोविड- प्रोटोकॉल के तहत ही आयोजित किया जाएगा | उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला आयोजन समिति डीसी राणा ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मिंजर मेला रस्मी तौर पर सीमित रूप से ही आयोजित किया जाएगा | चूंकि जिला में अभी तक कोविड की स्थिति बेहतर नहीं हुई है पॉजिटिविटी दर बढ़ रही है जो की चिंता का विषय बना हुआ है |

बैठक में निर्णय लिया गया है कि 25 जुलाई को मेले का रस्म के तौर पर आगाज और 1 अगस्त को समापन किया जाएगा। जिसमें नगर परिषद चंबा स्थानीय संस्कृति के अनुरूप सीमित तौर पर परंपराओं को पूर्ण करें गी | बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि 25 जुलाई से प्रतिदिन शाम को चंबा चौगान में कला केंद्र से 6:30 से 7:30 तक पारंपरिक कूंजड़ी मल्हार गायन होगा जिसे केबल नेटवर्क व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा ताकि लोग घर बैठे इसका आनंद ले पाएं। कुंजडी मल्हार गायन के समय चौगान में मीडिया कवरेज के लिए प्रेस प्रतिनिधियों के अतिरिक्त प्रवेश करने की किसी को अनुमति नहीं मिलेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला पुलिस द्वारा कोविड मानक संचालन प्रक्रिया और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जाएगा । मिंजर मेले के शुभारंभ के दौरान 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक दवाइयों की दुकानों के अलावा बाजार बंद रहेगा| बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के दौरान 1 अगस्त को भी दोपहर 12 बजे तक ही बाजार खुला रहेगा | इस दौरान आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी शोभायात्रा में भाग लेने वाले लोगों की संख्या सीमित होगी |

मिंजर मेले की शुभकामना प्रपत्र ऑनलाइन डिजिटल स्वरूप में भेजे जाएंगे |शहर की सजावट हेतु प्रकाश की व्यवस्था समस्त विभाग अपने स्तर पर करेंगे| चंबा भूरी सिंह संग्रहालय में चंबा की लोक संस्कृति की परिचायक मिंजर तथा चंबा के समृद्ध शाली इतिहास पर प्रदर्शनी का भी आयोजन मिंजर मेले के दौरान किया जाएगा| इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा वेबीनार के माध्यम से चंबा के इतिहास व संस्कृति पर भी विशेषकर युवाओं से भी परिचर्चा आयोजित की जाएगी |

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि चंबा के वैभवशाली पुरातन इतिहास,कला, संस्कृति व परंपरागत खेलें, पेंटिंग्स आदि की शॉर्ट वीडियो क्लिप्स हैश टैग चंबा मिंजर 2021 पर अपलोड कर सकते हैं इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा |

बैठक में नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, कमांडेंट होमगार्ड अरविंद चौधरी, कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पीसी धीमान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मनुज शर्मा, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी ओबरॉय, मेजर एससी नैयर भी मौजूद रहे |

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now