Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मणिमहेश में 3 लोगों के शव बरामद, एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

मणिमहेश में 3 लोगों के शव बरामद, एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

चंबा|
चंबा जिले के धार्मिक स्थान मणिमहेश यात्रा पर जिला प्रशासन द्वारा रोक के बाद भी लोग चोरी छिपे यात्रा पर निकल रहे हैं। जिससे कई यात्रियों को तो अपनी जान भी गवानी पैड रही है ताज़ा मामले में सोमवार को 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। ये शव मणिमहेश झील के पास कमल कुंड में मिले हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी कमल कुंड में एक युवक का शव बरामद हुआ था। बीते दो दिनों के भीतर 4 शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यात्रियों की मौत कैसे हुई यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भरमौर प्रशासन के अनुसार सोमवार सुबह भरमौर निवासी ऋषभ ने इन लोगों को देखा था जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शुरू में कयास लगाए जा रहे थे कि चारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। देश शाम तक शवों के भरमौर पहुंचने की उमीद है जिसके बाद ही मृतकों की पहचान हो पाएगी। बता दें कि इन दिनों मणिमहेश यात्रा चल रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now