Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनोहर हत्याकांड: युवाओं ने बनीखेत में आक्रोश रैली निकाल जताया रोष

मनोहर हत्याकांड: युवाओं ने बनीखेत में आक्रोश रैली निकाल जताया रोष

धर्मेंद्र सूर्या।
पिछले दिनों जिला चंबा की सलूणी तहसील के भांदल गांव में 25 वर्षीय युवक मनोहर की निर्मम हत्या प्रकाश में आई थी जिससे आज तक पूरा क्षेत्र एवं समाज दहशत में है। हिमाचल प्रदेश जैसे शांति पूर्ण राज्य में ऐसा घिनौना अपराध पहली बार देखने को मिला जहां एक युवक के शव को बड़े बेरहमी से 8 टुकड़ों में काटकर उसको खुर्दपुर्द करने की कोशिश की गई थी। ऐसे जघन्य अपराध के लिए आज बनीखेत के युवाओं ने इस हत्याकांड को लेकर एक रैली का आयोजन किया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया तथा बनीखेत भुरु नाग देवता मंदिर से बाजार होते हुए बस स्टैंड से वापस मंदिर परिसर पहुंचे इस रैली में क्षेत्र के कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं ने हाथों में तख्तियां लिए मनोहर को इंसाफ हेतु जमकर नारेबाजी की।

बताते चलें कि अभी भी सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लगी हुई है जिला के कई जगहों में विशेष समुदाय को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है की ग्राम वासियों ने जिला के गुर्जरों से दूध लेना भी बंद कर दिया है । हालांकि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था कायम करने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। तो वहीं हिमाचल प्रदेश विपक्ष पार्टी भी इस मुद्दे को लेकर काफी सक्रिय है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने पूरे हिमाचल में रोष व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। तो वही युवा नेता पंकज ने जानकारी देते वो बता कि अगर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एक महीने में इस हत्याकांड पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो हम युवा एन एच 154ए पर चक्का जाम करेंगे, इस बारे में आज उपमंडलाधिकारी डलहौजी नागरिक अनिल भारद्वाज को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now